स्वास्थ्य केन्द्र पोखरी मे,एएनएम को सेवा निवृत्त पर दी भावभीनी विदाई:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल
चमोली/पोखरी
जनपद चमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्यकर्मी को सीएचसी के डाक्टरो व कर्मचारियो ने दी भावभीनी विदाई । 24वर्षो की सेवा देने के बाद एएनएम पद से जयश्री नेगी सेवानिवृत्त हुई। इस अवसर पर सीएचसी मे एक सादे समारोह मे भावभीनी विदाई । गुरूवार को सीएचसी में तैनात 24 वर्षा से एएनएम के पद पर रहने के बाद जयश्री नेगी की सेवानिवृत्त हो गयी है । इस अवसर पर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर फूल मालाओं से लादकर सेवानिवृत्त एएनएम जय श्री नेगी को भावभीनी विदाई दी । वक्ता सीएचसी अधीक्षक डा, आशिफ अल्वी ने एएनएम जयश्री नेगी की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी स्वास्थ्य सेवाओ की कभी कोई शिकायत नही आयी। कहा कि इनकी सेवाएं सदैव याद रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि अब गांव समाज को अपनी सेवाएं देती रहेगी, जिससे ग्रामीणो को प्रारंभिक लाभ गांव मे ही मिल सके।उन्होने कहा कि अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी इनके कार्यो से प्रेरणा मिले। विदाई समारोह के पल बडे भावुक क्षण होते है।विदाई लेते हुई जय श्री नेगी रुदन गले और ऑखो मे छलकते आंसुओ से अपने स्टाफ से विदाई लेते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान जो भी कमियां व गलतियां मेरे से हुई हो, उन्हे यही पर छमाकर - समाप्त कर दे। डाक्टरो व अन्य कर्मचारियो ने एएनएम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी,डा, गरिमा, डा, प्रियम गुप्ता,डा रमेश चौधरी, हर्षवर्धन बर्त्वाल, श्रवन नेगी,समुद्रा टम्टा,पुष्पा थपलियाल, फार्मेसिस्ट लखपत रावत, फार्मेसिस्ट प्रदीप गौरोला, दाताराम,राजेन्द्र कुमार, रमेश रावत , गणेशी रावत सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद थे ।

