पोखरी मे भव्य अक्षत क्लश शोभा यात्रा निकाली:

खबर शेयर करें:

पोखरी मे भव्य अक्षत क्लश शोभा यात्रा निकाली:


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल 




पोखरी (चमोली)

 





भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं संघ व सेवक  संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई गुरुवार को  पोखरी के भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने  अयोध्या राम मंदिर में पूजित अक्षत क्लश शोभा यात्रा  निकाली। इस  अक्षत कलश शोभा यात्रा मे बड़ी संख्या में महिलाओं , पुरुषो व सेवा इंटरनेशनल समूह की महिलाओ  ने प्रतिभाग किया  शोभा यात्रा के दौरान पूरा बाजार  जय श्रीराम के जयकारो  जयकारों  से गुंजायमान और भक्तिम वातावरण बना रहा। शोभायात्रा को सेवा इंटरनेशनल कार्यालय से शुरू करते हुए विनायकधार, डामर, देवस्थान, गोल मार्केट लोवर बाजार होते हुए पुष्करेश्वर महादेव मंदिर मे गये, जहां शिवलिंग मे जल क्लशो के जल से अभिषेक किया गया।






तत्पश्चात वापस सेवा इंटरनेशनल कार्यालय पर यात्रा संपन्न की गयी।  और अयोध्या से आये अक्षत घर-घर विवरण करने के लिए लोगों को  दिये गये।शोभा यात्रा मे भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री सूरज रावत,रमेश चौधरी,ललित मिश्रा,भरत सिंह चौधरी,शिवलाल,हरीश खाली,अमर सिंह,  भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  वीरेंद्र पाल भंडारी ,वत्सला सती, जितेंद्र सती,सरिता चौधरी, पुष्पा चौधरी , मंदोदरी पंत , दिगपाल नेगी , अनीता नेगी, शुक्रू लाल लोहिया, दिनेश रडवाल, विष्णु प्रसाद चमोला, कालिका प्रसाद सहित  तमाम भाजपा  और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

खबर शेयर करें: