राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ- पोखरी मे हुई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला:

खबर शेयर करें:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ- पोखरी मे हुई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला:



पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:





पोखरी(चमोली)

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी मे उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र ,आई क्यूएसी तथा भूगोल विभाग  द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी मे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया ।  कार्यशाला मे मुख्य वक्ता यूसैक की वैज्ञानिक डा, सुषमा गौरोला,डा, आशा थपलियाल एवं डा, राजेश भट्ट द्वारा रहे । यूसैक के वैज्ञानिक डा, सुषमा गौरोला द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य के साथ साथ उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केन्द्र के बारे मे जानकारी देने के साथ भौगोलिक सूचना तंत्र मे आंकड़ों के उपयोग एव भौगोलिक बदलाव तथा आंकडा संग्रहण प्रणाली और विश्लेषण के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत द्बारा सूदूर सवेदन का भूगर्भीय महत्व तथा वर्तमान समय मे इसके बदले उपयोग से छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया । 




डा आशा थपलियाल ने कार्यशाला मे सुदूर संवेदन प्रणाली तन्त्र कार्यशैली के बारे मे जानकारी देते हुए इसके प्रयोग एव शोध के बारे मे छात्र छात्राओं को जानकारी दी ।डा राजेश भट्ट द्धारा मानचित्र कला की उपयोगिता तथा सुदूर संवेदन प्रणाली , भौगोलिक सूचना  तंत्र एव भू सर्वेक्षण के संयुक्त विश्लेषण और अच्छे मानचित्र कला पर ब्याखयान दिया गया। कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं को ग्लोबल पोजिशन सिस्टम का प्रशिक्षण भी दिया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत द्वारा की गयी ।इससे पहले छात्र छात्राओं ने मुख्य वक्ताओं के स्वागत मे स्वागत गान और सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी इस अवसर डा नन्द किशोर चमोला,डा संजीव कुमार जुयाल,डा अंजलि रावत, डा अनिल कुमार,डा रेनू सनवाल शिवानी चौरसिया,आर्यन सिंह,अशु राणा, महेन्द्र रावत,विजय कुमार, सहित तमाम प्राध्यापक और छात्र छात्राएं मौजूद थे । कार्यशाला का संचालन डा आरती रावत द्बारा किया गया । फोटो संलग्न

खबर शेयर करें: