विद्यामंदिर पोखरी ने मनाई,स्व0 इन्द्रमणी बडोनी की जयन्ती:

खबर शेयर करें:


विद्यामंदिर पोखरी ने मनाई, स्व0 इन्द्रमणी बडोनी की जयन्ती:




पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल:


पोखरी(चमोली)सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पोखरी में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कुशाल राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होने स्व0 इनन्द्रमणी बडोनी के उत्तराखंड आन्दोलन की संक्षिप्त  जानकारी दी। के द्वारा पहाड़ी सांस्कृतिक लोक गीत व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां  दी गयी। 





इस उत्सव की थीम लोक संस्कृति थी इस अवसर पर सभी बच्चो एवं उपस्थित अध्यापको ने  मोटे अनाज के पहाड़ी पकवान विद्यालय मे तैयार किये गये, छात्र-छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पहाड़ी वेश- भूषा में नजर आए इस मौके पर सभी गणमान्य लोगों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के योद्धा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य कुल भूषण तिवारी,अध्यापिका मीनू रावत, संतोषी वैष्णव, अध्यापक हर्षपाल नेगी व अभिभावक व  मातृ शक्ति  उपस्थित रही। फ़ोटो सलंग्न

खबर शेयर करें: