भारत संकल्प यात्रा के तहत , दी गयी जनकल्याणकारी योजनाओ

खबर शेयर करें:




भारत संकल्प यात्रा के तहत , दी गयी जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी:



पोखरी(चमोली)


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल 



विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को नगर पंचायत पोखरी के मुख्यालय गोल मार्केट मे नगर पंचायत के सौजन्य से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की विभिन्न जानकारियां दी गयी है। सर्व प्रथम नगर पंचायत के ईओ रोशन पुंडीर ने 2047 तक समृद्ध भारत बनाना की शपथ  दिलाई गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया, उन्होने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि देश की गरीब जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं आमजन मानस तक पहुंचे और उसका लाभ मिले।और देश को 2047 तक समृद्ध भारत बनाना है। 




निवर्तमान नगर अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत ने  अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा है, कि मेरे कार्यकाल मे पांच सौ आवास गरीबो को दिए गये ।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व मे अयोध्या राम मंदिर  मे 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन  रखा गया है।इंडियन गैस सर्विस  पोखरी द्वारा उज्जवला के तहत 591 कनेक्शन वितरण किए  है। इस अवसर  पर गढवाल संयोजक चन्द्र कला तिवारी,जिला पंचायत के सदस्य मोहन सिंह नेगी,डा0 मातवर रावत ने संबोधन किया। इस मौके पर डिजिटल वाहन द्वारा भी सरकार  विभिन्न जानकारियां दी गयी। संचालन जितेन्द्र सती ने किया।

खबर शेयर करें: