शोभा-यात्रा मे तीन हजार की जन संख्या रहेगी मौजूद: बीरेंद्र राणा:

खबर शेयर करें:

शोभा-यात्रा मे तीन हजार की जन संख्या रहेगी मौजूद: बीरेंद्र राणा:



पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल 


पोखरी(चमोली)




 पोखरी मे भाजपाइयो द्वारा अयोध्या राम मंदिर में पूजित अक्षत क्लश शोभा यात्रा के आयोजन की तैयारी जोरो पर चल रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा व मंडल महामंत्री सूरज रावत ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि  कल-आज 28 दिसंबर को पोखरी में भव्य  अक्षत क्लश यात्रा निकाली जायेगी। और सभी को अक्षत घर -घर पहुंचाने के लिए दिए जायेगे। उन्होने कहा कि  शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी कार्यकर्ता बहने व भाई लगे है। और शोभा यात्रा  में 3000 तीन हजार के करीबन महिला व पुरुष पहुचेंगे।

शोभा यात्रा को नगर क्षेत्र के देवस्थान, डामर,विनायकधार, टावर कालोनी, पाव रोड से होते हुए वापस गोल मार्केट/बस स्टेशन पर पहुंचेगी, कार्य-क्रम के बाद शोभा यात्रा यहीं पर संपन्न होगी।और सभी को अक्षत वितरित कर घर -घर पहुंचाने की अपील की जायेगी।उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य मे सभी लोगो की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

खबर शेयर करें: