पोखरी: जिला-पंचायत की तीनो सीट पर 16प्रत्याशी चुनाव मैदान में :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में जिला-पंचायत सदस्य की तीन सीटो पर 16 उमीदवार चुनाव मैदान में है और तीनो सीट हाॅट सीट बनी हुई है।जिसमें थालाबैड सीट सामान्य है इस पर 06उमीदवार वहीं रानौ सामान्य सीट पर 05उमीदवार व एक सीट सलना अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस 05 महिलाएं चुनाव मैदान में है।
तोनो सीटो पर प्रत्यासी चुनाव प्रचार पर डटे है। जिला-पंचायत की थालाबैड़ सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार दिनेश सिंह नेगी ,निर्दलीय उम्मीदवार रमेश सिंह नेगी,न बीरेंद्र राणा, नरेन्द्र रावत, सूरज खत्री व व हरीश खाली है। मसोली सीट पर भाजपा समर्थित गीता देवी,कांग्रेस समर्थित सुनीता देवीखेत रडवाल, निर्दलीय संगीता देवी,दिव्या भारती व पूजा देवी, तथा रानौ वार्ड से भाजपा समर्थित गजपाल बर्त्वाल, कांग्रेस के बरुण रावत, निर्दलीय रजनी भंडारी ,लक्ष्मण सिंह खत्री,गंगेश्वरी देवी चुनाव मैदान में है।
राजनीतिक पार्टी भाजपा के उम्मीदवार अपनी सरकार की उपलब्धि को लेकर जीत का दावा कर, रहे है। वहीं रजनी भंडारी जिला-पंचायत के पद पर रह कर किए गये विकास कार्यो व महिला मंगलदलो को विभिन्न प्रकार की सामाग्री वितरण को लेकर अपनी जीत सुनिश्चित कर रही है। निर्दलीय उम्मीदवार भी किसी से पीछे नही वे भी समाज में नाते-रिस्ते,दुख व सुख तथा जनसरोकारो को लेकर किए गये कार्यो के आधार पर जीत का दम भर फरहे है।
देखने लायक दिलचस्प बात यह होगी कि इन तीनो सोटो पर राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार हाथ मारते है,या निर्दलीय।आने वाला वक्त बताएगा।


.jpg)
.jpg)