अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पोखरी में योग:

खबर शेयर करें:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पोखरी में योग:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली,

जनपद चमोली के पोखरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड  के सभागार में कई संगठनो के लोगो ने  योग किया है।

शनिवार को सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर  मौसम की गढबढी के कारण व्लाक सभागार मे 07बजे  सुबह से कई लोगो ने पहुंच कर योग शिविर में भाग लिया है। इस अवसर पर स्वस्थ जीवन स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना के साथ नियमित रूप  से योग करने का संकल्प लिया है, वक्ताओ ने कहा कि योग करने से जहां शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, वहीं स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना भी साकार होती है।

 योग शिक्षक  दिनेश नेगी ने शिविर  में अलोम, विलोम, कपालभाती, भस्रिका आदि कई  योगिक क्रियाएं   के साथ योग करवाये गये।  इस अवसर पर प्रदीप चौहान, विक्रम सिंह नेगी,वत्सला सती,रमेश चौधरी,संदीप पंत,संतोष चौधरी,वीरेंद्र राणा,राजेश्वरी रावत ,सत्य प्रकास रावत, जितेंद्र प्रसाद सती, भरत सिंह चौधरी सहित  तमाम  लोग मौजूद थे।

खबर शेयर करें: