आठ साल में नहीं बनी, आठ किमी0सडक:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
नगर-पंचायत पोखरी में आठ साल बीतने पर आठ किमी0सडक बन पायी है। लोग रोजमर्रा का सामान पीठ पर ढोने को मजबूर है, बीमार व बुजुर्ग के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। चोपड़ा-नखोलियाना-पोखरी सड़क आठ किमी0 सड़क न बनने पर नगर क्षेत्र के लोगो ने लोनिवि व सरकार से नाराजी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से विभाग व सरकार से लगातार संपर्क करते हुए मांग की गयी कि तत्काल सड़क का निर्माण किया जाय। लेकिन आज तक सड़क पूरी नही बनी।
सड़क संघर्ष समित के अध्यक्ष मयंक वैष्णव, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह चौधरी,एवं मधुसूदन चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत के आखिर गांव अनुसूचित जाति बहुल गांव नखोलियाना सहित कई अन्य तोक को सड़क को मुख्यालय तक जोड़ने के लिए आठ किमी0 सड़क की मांग की गयी थी। जिसमें वर्ष 2014 में सड़क की स्वीकृति हुई ,और काफी संघर्ष करने के बाद वर्ष 2019-20 में केवल चार किमी0 सड़क का आधा अधूरा निर्माण हुआ है, शेष चार किमी0 सड़क की वित्तीय स्वीकृति न मिलने से आगे सड़क नही बन पायी है। उन्होने कहा वे इस संबंध में डीएम और मुख्यमंत्री को भी मिल चुके है, बहरहाल क्षेत्र में आये नेताओ भी गुहार लगाते थक गये। परन्तु सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति नही मिली।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने बताया कि वे चोपड़ा- नखोलियाना-पोखरी सड़क की वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्य मंत्री धामी से मिले है, कहा कि उनकी ओर से जल्दी ही वित्तीय स्वीकृति का आश्वासन आश्वासन है,
लोकनिर्माण विभाग पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर चौपड़ा-नखोलियाना-पोखरी चार किमी0 का अवशेष निर्माण

