*पार्वती गंगाराम* ट्रस्ट ने मातृ-पृतृ विहीन 125 छात्रो को छात्र वृति बांटी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में मंगलवार को पार्वती देवी गंगा राम ट्रस्ट ने 125मातृ पितृ विहीन छात्राओं के साथ मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह ने किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह ने कहा पार्वती देवी गंगा राम भट्ट ट्रस्ट जो गरीब और मातृ पितृ विहीन छात्रा छात्राओं को जो सहयोग लगातार दस वर्षों से दे रहें हैं वह सराहनीय है।
ट्रस्ट के संस्थापक कालिका प्रसाद काला , पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस कहा इस ट्रस्ट की स्थापना गरीब और मातृ पितृ विहीन एवं मेधावी छात्राओं को पढ़ने में सहयोग मिल सके अब तक 727 बेटियों को छात्रवृत्ति दे चुके हैं।
उन्होंने कहा इस वर्ष 125 मातृ पितृ विहीन एवं मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। जिससे उनकी पढ़ाई में इस सहायता से सहयोग मिल सके। हमारा उद्देश्य सबको शिक्षा मिले और जो गरीबी के कारण पढ़ नही सकते हैं।ऐसी बेटियों को लगातार दस वर्षों से यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। ट्रस्ट ने अब तक इक्कीस लाख रुपये की धनराशि मातृ पितृ एवं मेधावी छात्राओं को व्यय किया जा चुका है। हमारा उद्देश्य शिक्षा को समान स्तर पर लाना है।।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह, पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस, एडवोकेट डॉ कालिका प्रसाद काला, प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल शैलानी, राशिसं के अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी, पुष्पा खंडूड़ी, राकेश भट्ट हर्षवर्धन खाली, डॉ शैलवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।


