*क्षे0पं0स0 जिलासू 15 दिन के भीतर त्याग पत्र देना सुनिश्चित करे:डीएम*

खबर शेयर करें:

*क्षे0पं0स0 जिलासू 15 दिन के भीतर त्याग पत्र देना सुनिश्चित करे:डीएम*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

,



 पोखरी(चमोली)

  जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दिए तीन बच्चो पर क्षेत्र पंचायत जिलासू को त्याग पत्र  देने के आदेश।

डीएम ने विकास खंड पोखरी की क्षेत्र पंचायत सदस्य सलमा बेगम  जिलासू  की पद पर रहते हुए तीन संतान  होने  की शिकायत  की पुष्टि होने पर उन्हें  आदेश  की प्रति प्राप्त होने  पर पन्द्रह दिन के भीतर पद से त्याग पत्र देने के आदेश सुनिश्चित कल्याणप्रद गया है। डीएम ने अपने पत्र में  कहा है कि विकास खंड  पोखरी की क्षेत्र  पंचायत  सदस्य मसोली की राधा रानी रावत ने 19 दिसंबर 2023 को क्षेत्र पंचायत सदस्य जिलासू  सलमा बेगम के पद पर रहते हुए तीन संतान होने की शिकायत की थी, एक साल की अवधि बीतने पर जब डीएम संदीप तिवारी ने चमोली का पदभार संभाला और उन्होने  कार्रवाई पर संज्ञान लिया, और तीसरी संतान होने की शिकायत पर हुई जांच का संज्ञान लेते हुए ,  क्षेत्र पंचायत सदस्य  सलमा बेगम जिलासू को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि शिकायत की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी झिलोटी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत की रिपोर्ट के अनुसार तीन संतान होने की पुष्टि के फल स्वरूप उत्तराखंड पंचायतीराज  अधिनियम 2016 एवं पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2024 की धारा 53(1)द के अनुसार सदस्य क्षेत्र  पंचायत  के लिए  अनर्ह  होने के कारण  पत्र प्राप्ति पर वे पन्द्रह दिन के भीतर सदस्य क्षेत्र  पंचायत  पद से त्याग पत्र देना सुनिश्चित करे , उन्होने यह भी कहा है कि अपने पक्ष में कुछ कहना है तो अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकती है। कार्यवाही की सूचना निदेशक पंचायतीराज उत्तराखंड देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी चमोली, खंड विकास अधिकारी पोखरी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड पोखरी को प्रेषित है।

खबर शेयर करें: