*जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थित पर बैठक स्थगित*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
क्षेत्र पंचायत नागपुर-पोखरी की बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने से बैठक स्थगित कर दी गयी। यह बैठक आगामी 04अक्टूवर को होगी। वुद्धबार को जैसे ही क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू होने लगी तो,क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रीति भंडारी ने बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थित के संबंध में सदन में बात रखी कि बैठक की जाय या नही, प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिना जिलास्तरीय अधिकारियों के बैठक करने का कोई औचित्य नही है। क्योंकि इससे पूर्व बैठको मे रखे गये योजना के प्रस्तावों की जानकारी सदन के सदस्यों को कौन देगा। इस लिए इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है। इस बात का सदन मे मौजूद सभी सदस्यो ने समर्थन किया। और अगली बैठक करने का प्रस्ताव 04अक्टूवर को रखा गया।तत्पश्चात सभी सदस्य सदन से बाहर आ गये।

