*रमेश चौधरी बने राइका नागनाथ में पीटीए अध्यक्ष *
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में सोमवार को प्रधानाचार्य ज्ञानीलाल सैलानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी,जिसमें पीटीए का गठन किया गया। अध्यक्ष रमेश चौधरी,उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष संजय नागनाथ एवं सचिव दिनेश सती (प्रवक्ता) सहित दस महिला व पुरुष सदस्य बनाए गये। नई कार्यकारिणी का गठन उपरान्त पिछली कार्यकारिणी को विदाई देते हुए नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। बैठकर में पीटीए के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सती,रमेश भट्ट, मेहरबान चौधरी,आरती देवी,सरोज देवी,देवकी देवी, नरेन्द्र सिंह सहित तमाम अभिभावक व अध्यापक मौजूद थे।

