*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की प्रेस वार्ता:सवालो के जबाव से भटकते रहे* पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने सोमवार को पोखरी में पार्टी के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के गणेश गोदियाल द्वारा भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी के संबंध में की जा रही जा रही बयान बाजी से लगता है कि वे भाजपा के जनाधार को देखते हुए बौखला गये है। उन्होने कहा कि राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार है, और यह उप चुनाव उनके प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी निसंदेह चुनाव जीतेगे। उन्होने कहा कि राजेन्द्र भंडारी पहले विपक्ष में थे, श्री भंडारी ने भाजपा की विचार धारा को स्वीकार करते हुए वे भारतीय जनता पार्टी में आये है, बद्रीनाथ सीट से उप चुनाव लड़ने के लिए मुख्य मंत्री धामी ने उन्हे टिकट दिया है। डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर राजेन्द्र भंडारी को वोट मांग रहे है।
पत्रकारो के सवाल के जबाव पर प्रदेश प्रवक्ता भटकते रहे।
महंगाई के सवाल पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने स्वीकार करते हुए, कहा कि इसके लिए बड़ती जन-संख्या जिम्मेदार है।
वही केन्द्र में प्रथमबार मोदी सरकार बनते ही आम जनता के राशन कोटे की चीनी बंद कर दी गयी। इस बात का उत्तर देने के बजाय कोरोना काल में पहुंच कर कोबिड वैक्सीन की बात करने लगे।
सड़को व क्षेत्र के अधूरे विकास पर प्रवक्ता ने कहा कि सड़को के निर्माण के लिए पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहार वाजपेई ने मानक तैयार किए थे।
राजेन्द्र भंडारी के कांग्रेस से भाजपा ले जाने पर खरीद-फरोख्त के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस का भ्रम है।
राजेन्द्र भंडारी जीतेगे अधूरा विकास पूरा होगा। इस अवसर पर नन्दप्रयाग नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हिमानी बैष्णव,वरिष्ठ भाजपा नेता गजपाल बर्त्वाल, पूर्व मीडिया प्रभारी महावीर रावत, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत ,वाचस्पति सेमवाल ,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत सहित कई लोग उपस्थित थे।

