*काली माटी में बादल फटने से फसल सहित कई हैक्टर भूमि

खबर शेयर करें:

 *काली माटी में बादल फटने से फसल सहित कई हैक्टर भूमि नष्ट*

पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:



गैरसैंण(चमोली)

 गैरसैंण क्षेत्र के कालीमाटी में  बुधवार को शायं के समय बादल फटने से पानी गधेरा उफान पर आ गया और कालीमाटी में कास्तकारो की  एक हैक्टर कृषि भूमि  पानी  व  मलवे  के कारण 20 कास्तकारो की दलहन की फसल बर्बाद हो गयी हैं।  




यही नही  गधेरे के पास  बने पेयजल  योजनाओ के श्रोत के बह जाने से कोलानी और काली माटी गांव में पेयजल की किल्लत हो गई है। आपदा प्रभावित खेतो के नुकसान का जायजा लेने क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंच गये है। ग्रामीणो ने सबसे पहले शीध्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए प्रकृतिक आपदा से हुई क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को उचित क्षतिपूर्ति देने की भी मांग की है।



   बादल फटने से गांव के कंचन नेगी,दिवान नेगी,भगवत नेगी, नारायण नेगी, दयालसिंह नेगी, गंगा सिंह नेगी, अवतार नेगी, मुकेश बिष्ट,कुवेरराज नेगी, हिम्मत दास गुसाईं,हयात दास गुसाईं,अमर कठैत आदि काश्तकारों की सोयाबीन व धान की पूरी फसल मलवे में दब कर नष्ट हो गई है।

खबर शेयर करें: