नगर निकायो में प्रशासको का कार्यकाल तीन माह बढ़ा*

खबर शेयर करें:

*नगर निकायो में प्रशासको का कार्यकाल तीन माह बढ़ा*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी(चमोली)

 उत्तराखंड में नगर निकायो में प्रशासक का कार्यकाल तीन माह बड़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि नगर निकायों में प्रशासको का छ: माह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है,दिसंबर 2023 को प्रशासको की नियुक्ति की गयी थी। इनका कार्यकाल समाप्त होने पर , शासन ने प्रशासको का कार्यकाल बढ़ाने के लिए राज्यपाल से स्वीकृति मांगी गयी ,राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायो की  निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने मे संभावित विलंब के दृष्टिगत प्रशासको कार्यकाल 03 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसमें राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

खबर शेयर करें: