* केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त पर खोले गये*

खबर शेयर करें:


* केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त पर खोले गये*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



केदारनाथ धाम:

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री बाबा केदारनाथ के कपाट विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ खोल दिए गये है।इस अवसर पर श्रद्घालुओ के बाबा केदार के जयघोष और सेना के ग्रेडिनियर रेजिमेंट के बैण्ड की सुरीली धुन से केदारपुरी गुंजायमान रही।हजारो यात्रियों के साथ सूबे के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी केदारनाथ के दर्शन किए, इस अवसर पर कपाट खुलने के अवसर पर आए सभी श्रद्घालुओ को विधान दी, और उनकी यात्रा मंगलमय की कामना की।उन्होने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को सफल व सुचारु करने के लिए प्रतिबद्ध है।  य  मंद्र को बीस क्विंटल फूलो से सजाया गया था। मंदिर में करने पर सबसे पहले आपलिंग का श्रृंगार किया गया, उसके बाद पूजा शुरू हुई।  इससे पूर्व भगवान भैरव नाथ व शिव का आह्वान किया गया। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर और श्रद्घालुओ के ऊपर हेलीकॉप्टर ने पुष्पवर्षा की। मंदिर के कपाट सुबह ठीक सात बजे खोले गये।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय भट्ट, रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र, धर्माचार्य वेदपाठी एवं केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित डीएम सौरभ गहरवार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने  मंदिर के पूर्वी द्वार से मंदिर में प्रवेश किया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कपाट खुलने के अवसर पर पधारे बाबा केदारनाथ के सभी भक्तो को शुभकामनाएं दी, और उनकी यात्रा मंगलमय की कामना की। उन्होने कहा सूबे की धामी सरकार व मंदिर समिति यात्रियो की सुविधा के प्रतिबद्ध एवं संकल्प बद्ध है।

खबर शेयर करें: