विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे नौली-धोतीधार सड़क के आन्दोलनकारियो को समर्थन देने:
पुष्कर पर्वत न्यूज राजेन्द्र असवाल:
पोखरी/पोखरी:
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी में नौली-धोतीधार सड़क की मांग को लेकर 30 वें दिन धरना जारी रहा। सड़क आन्दोलन को समर्थन देने के लिए रविवार को बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन देते हुए विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि नौली-धोतीधार सड़क की फाइल शासन तक पहुंच गयी है। सरकार भाजपा की है, अब उस पर स्वीकृति देना उनका काम है। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि जनहित के साथ-साथ पर्यटन व तीर्थाटन के क्षेत्र में नौली-धोतीधार महत्वपूर्ण सड़क है। सरकार और शासन को चाहिए कि जल्दी स्वीकृत करे। वहीं संघर्ष समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि जबतक सड़क स्वीकृत नही होती है तो तबतक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। और सरकार ने तत्काल कार्यवाही नही की तो 40 ग्राम पंचायतो की जनता हर चुनाव का बहिष्कार करेगे।इस अवसर पर धरने पर विक्रमसिंह बासकण्डी,ओमप्रकाश चमोला,नाथीलाल, विक्रम नेगी, संतोष नेगी,राकेश सिंह, मनोज सिंह व संदीप बर्त्वाल सहित कई लोग बैठे थे। उसके बाद विधायक व जिला पंचायत सदस्य ने तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो को लेकर क्रमिक धरने पर बैठी ऑगनबाड़ी कार्यकित्रियों के पास जाकर समर्थन दिया।

