नौली-धोतीधार सड़क नही बनी तो, लोक सभा चुनाव का बहिष्कार होगा:
सड़क का समाधान न होने पर ,10फरवरी से तहसील में होगा धरना:
पोखरी/चमोली:
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी में नौली-धोतीधार सड़क का निर्माण नही किया गया तो , जनता लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। साथ ही 10 फरवरी से तहसील पोखरी में धरना-प्रदर्शन के साथ आमरण-अनशन करेगी।इस आशय का ज्ञापन प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने तहसील पोखरी में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता लगातार शासन-प्रशासन तथा पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट व विधायक राजेन्द्र भंडारी से लगातार नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग करते आ रही है,चुनाव के समय झूठे प्रलोभन देकर वोट बटोर देते है, और बाद में मूल -भूत समस्या के प्रति मुंह मोड़ देते है। ज्ञापन मे कहा गया है, कि जनता अब झूठे प्रलोभन में आने वाली नही है।शासन-प्रशासन की बे -रुखी से तंग आकर 10फरवरी 2024 से बृहद आंदोलन करने को मजबूर है। और तहसील में धरना-प्रदर्शन के साथ एमरण अनशन पर बैठ जायेगी। और उसके बाद लोग सभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री,डीएम को भी भेजी गयी है। ज्ञापन में प्रधान नैल,नौली,कलसिर, श्रीगड़,मसोली,पाटी-जखमाला,सलना,रडुवा,किमोठा,तोणजी भिकोना,काण्डई एवं क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यो की मुहर व हस्ताक्षर है।उधर लोक निर्माण विभाग पोखरी से मामले की जानकारी करनेे लिए फोन से संपर्क किया गया तो ,सपंर्क नही हो पाया।



