नौली धोतीधार सड़क का शासनादेश जल्द नही हुआ तो,करेगे चुनावों का बहिष्कार:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
पोखरी/चमोली:
चमोली जिले के विकासखंड पोखरी में नौली -धोतीधार सड़क को लेकर पोखरी विनायक धार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आठवें दिन भी क्रमिक धरना शनिवार को भी जारी रहा।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा कि आठ दिनों से 40 से अधिक ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि क्रमिक धरने पर बैठे हैं।उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और क्षेत्र के विधायक उनकी सड़क की मांग पर कोई पहल नही कर रहे है,धीरेंद्र राणा ने चेतावनी देते हुए बताया कि जल्द नौली-धोतीधार का शासनादेश नही हुआ तो धरने के साथ-साथ 40गांवो की जनता उग्र आन्दोलन के लिए सड़को पर उतरेगी।और उसके बाद चालीस गांवो के लोग लोक सभा चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो बहिष्कार करगें।जिसके लिए जबरदस्त अभियान भी चलाया जायेगा। गोपाल सिंह रमोला ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार अपने वोट बैंक में तो जुट गयी है, लेकिन नौली-धोतीधार सड़क की स्वीकृति के लिए यहां की जनता धरने पर बैठे है, उनकी सुध लेने को तैयार क्यो तैयार नही है।विक्रम सिंह नेगी ने अपने पिछ्ले आन्दोलन का हवाला देते हुए बताया कि उन्होने सड़को के जितने भी आन्दोलन चलाए है, उनमें सभी सफल हुए है। कहा नौली-धोतीधार सड़क के लिए सरकार इतना विलंब क्यों कर रही है, जबकि लोनिवि पोखरी के अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा बताते है कि नौली-धोतीधार सड़क की पत्रावली शासन में पड़ी है। धरने पर धीरेन्द्र राणा,ग्राम प्रधान संजय रमोला, गोपाल रमोला, देवेन्द्र नेगी, बलवीर सिंह परमार, नवीन राणा, प्रेम सिंह चन्द्रमोहन, विक्रमसिंह नेगी, देवेन्द्र लाल, प्रवेंद्र सिंह सहित तमाम मौजूद थे।

