नौली-धोतीधार सड़क को लेकर, धरना 06 वें दिन जारी, शासन-प्रशासन ने नही ली सुध:
आन्दोलनकारियों को लगातार मिल रहा है,समर्थन:
(पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल)
पोखरी/चमोली:
पोखरी: प्रखंड के चन्द्रशिला पट्टी में नौली- धोतीधार मोटर मार्ग की स्वीकृति को लेकर पोखरी विनायकधार में जनप्रतिनिधियों का क्रमिक धरना 6छटवें दिन जारी है, और आन्दोलनकारियों को क्षेत्र के लोगो का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने कहा छह दिनों से क्रमिक धरना जारी है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिस वजह आन्दोलनकारियो व क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है, और आन्दोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी है।
छटवें दिन आन्दोलनकारियो को समर्थन देने पहुँचे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के ब्लाक सचिव राकेश सिंह नेगी ने कहा कि नौली -धोतीधार मोटर सड़क की के निर्माण से धोतीधार से तृतीय केदार तुंगनाथ तीर्थ स्थल के लिए यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वही पर्यटन को बढावा मिलेगा , और संपूर्ण पोखरी क्षेत्र को रोजगार का लाभ मिलेगा।तथा बेरोजगार युवाओ को रोजगार के लिए पलायन नही करना पडेगा। कहा आन्दोलन को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ब्लाक कमेटी पूरा समर्थन देती हैं।
वहीं क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा नौली -धोतीधार मोटर मार्ग की फाइल शासन में है। और स्वीकृति के लिए प्रयासरत हूं।कहा कि ग्रामीणों के इस आन्दोलन में आन्दोलनकारियो के साथ खड़ा हूं।
धरने पर धीरेन्द्र राणा, दर्शन सिंह, प्रेम सिंह विक्रम बासकंडी , विक्रम सिंह नेगी, जगदीश लाल, तरूण बिष्ट , सुभाष सिंह, एडवोकेट श्रवण सती , एडवोकेट देवेन्द्र राणा,एडवोकेट सुधीर राणा,मनबर बासकंडी, विपिन सिंह, महावीर सिंह,फतेराम सती,
सहित तमाम लोग मौजूद थे।

