जोशीमठ मंदिर के शीर्ष पर फहराया ध्वज :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
चमोली/जोशीमठ:
बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) ने एसडीआरएफ के सहयोग से नृसिंह मंदिर में ध्वज फहराया।
साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल एवं नृसिंह मंदिर के साथ मंदिर परिसर में एसडीआरएफ तथा आईटीबीपी प्रथम वाहिनी जोशीमठ के सहयोग से दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर भगवान राम जी के मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मंदिर समिति के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने तथा पूजा -अर्चना के लिए मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान राम जी के मंदिर की अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल, नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा श्री उद्धव व कुबेर जी के शीतकालीन निवास योग बदरी पांडुकेश्वर में भी तैयारियां शुरू हो गयी है, मंगलवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने मंदिर के दीवारों पर सीढ़ियों तथा रस्सियों से चढ़कर स्वच्छता अभियान चलाया।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा सदस्य वीरेंद्र असवाल ने एसडीआर एफ एवं आईटीबीपी का आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत,पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, संदेश मेहता, प्रबंधक अजय सती अनसुया नौटियाल, आशीष नंबूदरी, विकास सनवाल सहित सभी कर्मचारी तथा एसडीआरफ एवं आईटीबीपी के अधिकारी- जवान मौजूद रहे।

