राइका रडुवा का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल:
चमोली/पोखरी:
विकास खण्ड पोखरी के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रडुवा का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ प्रावि काण्डई मे संपन हो गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राणा ने इस अवसर पर एनएसएस के शिवरार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि जो कुछ भी सात दिवसीय शिविर में सीखा है, उसे समाज को जागरूक करे,और उन्हे समाजिक गतिविधियो मे लगाये, विशिष्ट अतिथि एसएमसी की अध्यक्ष अंबिका नेगी ने कहा कि शिविर मे सामाजिक बुराई, बढ़ते नशे के प्रचलन, साइबर क्राइम आदि बढ़ती गतिविधियो से प्रत्येक शिवरार्थी अपने आस-पास व गांव के लोगो को जागरुक करे। इस मौके पर रडुवा के ग्राम प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, सलना की चन्द्र कला देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी,अनिल सैलानी, कांडई के प्रधान लखपत सिंह राणा, मुकेश राणा ,योगेंद्र सिंह सहित कई महिलाए व पुरुष कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। इस अवसर पर अटल आदर्श इंटर कालेज रडुवा के छात्र-छात्राओ ने मां नंदा भवानी की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।
वहीं महिला मंगलदल की काण्डई की मंमंदल की महिलाओ ने झुमेलो,भजन की प्रस्तुतियो से दर्शको का खूब मनोरंजन किया।प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने भी अनेक सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के प्रभारी मनमोहन सिंह परमार व राकेश लाल ने संयुक्त रूप से किया।



