अयोध्या मंदिर का उद्घाटन एवं राममूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपूर्ण उत्तराखंड में उत्साह पूर्वक मनाई गयी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
चमोली/उत्तराखंड
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्धाटन एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण उत्तराखंड सहित अनेक स्थानो में उत्साह पूर्वक मनाया गया। श्रृषिकेष, देव प्रयाग, श्रीनगर गढवाल, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनी,कंडारा,कार्तिक स्वामी,खन्नी,वल्ली,पोखरी,देवस्थान, सौडामंगरा ,बसुकेदारेश्वर, सलना,तमुण्डी मे आदि स्थानो में भी संपूर्ण देश के साथ-साथ पोखरी क्षेत्र के मंदिरो में भी भव्य कीर्तन भजन किया गया। और मिठाई बांटी गयी।
भजन कीर्तन से वातावरण भारी उत्साहपूर्ण रहा। कार्तिक स्वामी, ,नागनाथ ,देवस्थान, सौड़ामंगरा, बामेश्वर, बसुकेदारेश्वर,सलना सहित तमाम स्थानो पर मंदिरो व चौपालो पर महिला व युवाओ ने भव्य कीर्तन भजन व भंडारे का आयोजन कर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्साह के साथ मनाया गया है। और बीच-बीच में जय राम,सिया राम के जयकारो के साथ वातावरण राम भक्ति में सराबोर रहा। कहीं-कहीं मंदिरो मे दीपोत्सव तो कहीं मिठाइयां भी बांटी गयी। और भंडारे का आयोजन भी किया गया।इस पर्व को मनाने के लिए सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहा है।इस लिए उत्साह मनाने के लिए भरपूर समय मिला है।


