सडक संघर्ष समिति ने ,रोड नही तो वोट नही का ऐलान किया:

खबर शेयर करें:


सडक संघर्ष समिति ने ,रोड नही तो वोट नही का ऐलान किया:


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:


चमोली/पोखरी




 सड़क निर्माण संघर्ष समिति पोखरी-नखोलियाना- चोपड़ा ने सात साल पूर्व  स्वीकृत 09 किमी0  सड़क का   निर्माण  पूरा करने को लेकर जुलूस प्रर्दशन कर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन  में संघर्ष समिति ने कहा कि रोड नही तो वोट नही । ज्ञापन मे कहा कि  सात साल पूर्व  से लोनिवि पोखरी ने चोपड़ा-नखोलियाना 09 किमी0 स्वीकृत है। और खास बात है। कि इस सड़क निर्माण के लिए तीन मुख्यमंत्रियो ने घोषणा की है, लेकिन सड़क  का  निर्माण आज तक पूरा नही हो पाया है। जो सड़क का निर्माण विपरीत दिशा से 04 किमी0 का किया है। और शेष 05 किमी0 का निर्माण करने के लिए वर्षो का इंतजार  करना पड़ रहा है। कहा कि जो विपरीत दिशा से 04किमी0 सड़क का निर्माण किया गया है। जब तक 05 किमी0 अवशेष सड़क नही बनती है तबतक इस 04किमी0 सड़क का कोई औचित्य नही है, तथा जो 04 किमी0 सड़क का निर्माण किया गया है। तथा सड़क निर्माण में विभाग  द्वारा मानको की धज्जियां उड़ाई गयी है। कहने पर भी कोई सुधार करने के बजाय स्वैच्छाचार बरता गया है। यही नही डंपिंग जोन के जाय ,किमगैर के ग्रामीणो की आवासीय मकानो के ऊपर फेंका हुआ मलवा तीन साल से बर्षात के समय मकानो में जाकर ग्रामीणो को गांव छोडने को मजबूर करते आ रहा है। अब संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि रोड़ नही तो, वोट नही देगे। ज्ञापन देने वालो मे सड़क संघर्ष  समिति के अध्यक्ष मयंक वैष्णव, कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष संतोष चौधरी,राजेन्द्र कोठियाल, सिताब  सिंह, महिधर पंत, सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद थे। लोनिवि के इंजिनियर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परन्तु  संपर्क  नही हुआ।

खबर शेयर करें: