तहसील दिवस मे तीन शिकायत दर्ज, कार्यवाही के दिए निर्देश:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल :
चमोली/पोखरी:
तहसील पोखरी में मंगलवार को नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र पांडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस मे केवल तीन शिकायत दर्ज हुई। नैल के क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी ने गुड़म नैल मोटर मार्ग सुधारीकरण करने, कोला के गजपाल लाल, दर्शन लाल अशोक कुमार ने कोलडा में उनकी भूमि रेलवे लाइन मे अधिकॄत
भूमि का मुआवजा दिलाने, ग्राम चोपड़ा के मधुसूदन चौधरी, संजय सिंह, नंदन सिंह ने ग्राम चोपड़ा के मतदाताओं ने नाम नगर पंचायत पोखरी की सूची में जोड़ने की मांग का प्रार्थना पत्र दिया।नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे ने तीनो शिकायतों के सम्बन्ध में विभागों को समस्याओं का निराकरण का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी पन्नालाल,समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र पंवार, उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर, शिक्षा विभाग से राकेश भट्ट जल संस्थान से अंवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा, आशीष चमोला सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

