भोजन मकाओ ने विभिन्न मांगो को लेकर किया प्रदर्शन:

खबर शेयर करें:

भोजन माताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर किया प्रदर्शन:



पुष्कर पर्वत न्यूज /राजेन्द्र असवाल 



चमोली/पोखरी:






विकास खण्ड कार्यालय पोखरी में कामगार यूनियन सीटू के बैनर तले भोजन माताओं और वाल फिटरों ने वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कामगार यूनियन सीटू के जिला अध्यक्ष मदन मिश्रा ने कहा सरकार भोजन माताओं और वाल फिटरों के साथ सोतेला व्यवहार कर रही‌ है। भोजन माताओं और वाल फिटरों  को वेतन 26हजार किया जाय, भोजन माताओं को 11माह के बजाय 12माह का मानदेय की राशि उनके खाते में भेजी जाय, भोजन माताओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

भोजन माता की ब्लाक अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि सरकार ने भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक मानदेय नही बढ़ा है।

इस अवसर ऊषा देवी, माहेश्वरी देवी, सरस्वती देवी,अनिता देवी, सहित वाल पीटर , नरेंद्र सिंह कंडारी, प्रकाश चौहान, सुमंत सिंह, मंगल सिंह सहित तमाम वाल फीटर एवं भोजन माताएं मौजूद थी।

खबर शेयर करें: