*मुख्य मंत्री खिलाड़ी छात्र वृति प्रोत्साहन खेल प्रतियोगिता का आयोजन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
विकास खण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन छात्र वृति प्रतियोगिता का एक दिवसीय गुरुवार को मिनी स्टेडियम विनायकधार में आयोजित की गयी, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया । अवसर पर बतौर अतिथि एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन खेल प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढाना है । इस प्रकार की खेल प्रतियोगताओं मे भाग लेने से प्रतिभागी खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है ।खेलो में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। कहा कि खिलाड़ी अनुशासित होकर खेल प्रतियोगिता में भाग ले तथा अपने हुनर का प्रदर्शन करे ।। इस एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 14 से 17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं, व17 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बालक बालिकाओं तथा 19 से 21 वर्ष के आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 30 मीटर फलाइंग स्टार्ट, वर्टिकल जम्प, मेडिसन बाल थ्रो, 6× 10 शटल रन,800 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पूरे विकास खण्ड के 150 बालक , बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।इस अवसर पर खेल समन्वयक अनूप रावत, सतीश कुमार, सजय सिसोदिया,विक्रम कठैत, गौरव पुरोहित, राधा कृष्ण मिश्रा, प्रमोद असवाल, जसपाल, सुमित परमार मीना भण्डारी, कुलदीप चौहान,भरत नेगी, सहित तमाम अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद थे । संचालन प्रवक्ता गम्भीर असवाल ने किया ।


