*होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों का हुआ रेंडमाइजेशन।

खबर शेयर करें:

*होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों का हुआ रेंडमाइजेशन।*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:





चमोली-उत्तराखंड:

लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत होम वोटिंग को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की उपस्थिति में शनिवार को पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटन किए गए।


जिले की तीनों विधानसभा में 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 345 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए अपना आवेदन किया है। जिसमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 111, थराली विधानसभा में 116 और कर्णप्रयाग विधानसभा में 118 मतदाता शामिल है। होम वोटिंग के लिए बद्रीनाथ विधानसभा में 19, थराली विधानसभा के लिए 14 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 22 सहित कुल 55 पोलिंग पार्टियां घर-घर भेजी जाएंगी। जबकि सात पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। जिले में 08 अप्रैल को होम वोटिंग होगी। किसी कारण से जो लोग छूट जाएंगे, उनको 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं प्राप्ति हेतु काउंटर लगाने, वाहनों की व्यवस्था और समय पर सभी पोलिंग पार्टियों को होम वोटिंग के लिए रवाना करने के निर्देश दिए। रेंडमाइजेशन के दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ आरके पांडेय, एआरओ एसके पांडेय, एआरओ अबरार अहमद, सीईओ कुलदीप गैरोला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती आदि उपस्थित थे।          

खबर शेयर करें: