प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रो ने सीखे जूस बनाने की विधि व जड़ी-बूटियों की जानकारी:

खबर शेयर करें:

*प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रो ने सीखे जूस बनाने की विधि व जड़ी-बूटियों की जानकारी*

 *पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल*




पोखरी(चमोली)

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से जनपद चमोली  के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में  30 मार्च  से 12 दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यशाला  आयोजित  की गयी है। जिसमें 50 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण के  दौरान  5 अप्रैल  को प्रशिक्षण दे रहे अहमदाबाद (गुजरात) के विशेषज्ञ डा, मुकुल वेदी ने रुद्रप्रयाग जिले के खड़पतियाखाल में प्रशिक्षको का भ्रमण करवाकर हिल एवं माल्टा जूस प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज में जूस प्रोसेसिंग की जानकरी प्रशिक्षणाणर्थियो को से हासिल करवायी।



इसके पश्चात  प्रशिक्षणार्थियो ने एरोमेटिक औषधीय पौधों के कृषि व्यापार केंद्र इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड घिमतोली में  प्रशिक्षणार्थियो को यहां पर उत्पादित  होने वाली जड़ी-बूटियों की जानकारी के साथ  उनकी वैल्यू एवं उत्पादन  व व्यापार की की जानकारी हासिल की। साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों  के बारे जानकारी उपलब्ध की। 




प्रशिक्षण के दौरान भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद , गुजरात से आए विशेषज्ञ डा मुकुल वेदी ने प्रशिक्षक को  उद्यम हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता के बारे में विस्तार से  जनकारी दिया।  कार्यक्रम के संयोजक डा, अभय श्रीवास्तव एवं डा, कंचन सहगल ने  संयुक्त जानकारी में बताया कि देव भूमि उद्यमिता योजना का मूल उद्देश्य उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का उपयोग करते हुए उत्तराखंड के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है । साथ ही इस योजना से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक  बाजार प्रदान करना तथा उनको वैश्विक पहचान दिलाना भी है।


भ्रमण में महाविद्यालय की डा, आरती रावत , श्री विक्रम कंडारी एवं श्री नवनीत सती के साथ समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: