भाजपा प्रत्याशी बलूनी रुद्रप्रयाग में पार्टी के मातृ शक्ति सम्मेलन में पहुंचे:

खबर शेयर करें:

भाजपा प्रत्याशी बलूनी रुद्रप्रयाग में पार्टी के मातृ शक्ति सम्मेलन में पहुंचे:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




रुद्रप्रयाग/उत्तराखंड:

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में आयोजित जनता पार्टी के मातृशक्ति सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद ने केदारनाथ आपदा की विभीषिका निकट से देखी है, और उसके बाद यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस निष्ठा, समर्पण और आस्था के साथ केदारपुरी को संवारने का काम किया, वह अद्वितीय है। रुद्रप्रयाग जनपद इसका गवाह है।

उन्होने कहा कि मातृशक्ति सम्मेलन में हमारी बहनों ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी योजनाओं का वर्णन कर विजय का संकल्प लिया।

इस अवसर जिला अध्यक्ष महावीर पवार, गढ़वाल चुनाव संयोजक श्री विजय कपरवान, स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी जी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता भंडारी, विधानसभा प्रभारी श्रीमती शकुंतला जगवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह सहित महिला मोर्चे की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

खबर शेयर करें: