सिदेली-गुड़म में भालू के हमले से दो महिलाओ की मौत के बाद एक माह से भालू का खौफ जारी:

खबर शेयर करें:

सिदेली-गुड़म में भालू के हमले से दो महिलाओ की मौत के  बाद एक माह से भालू का खौफ जारी:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल: 




पोखरी(चमोली)

सिदेली-गुड़म  में दो महिलाओ की मौत के बाद एक माह बाद भी भालू का खौफ जारी है। वन विभाग अभी तक भालू नही पकड़  पाया। तथा भालू की चहल कदमी लगातार ज़ारी  है। वन विभाग के प्रति ग्रामीणो में भारी आक्रोश है। 

बताया गया किभालू गांव के इर्द-गिर्द  घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके कारण ग्रामीण दहशत में है। बताया गया कि विभाग द्वारा  लगाये गये पिंजड़े से महज 15 मीटर दूरी पर  भालू की चहल कदमी देखी गई है।ग्रामीणों ने कहा कि भालू के हमले में महिलाओं की मौत के बाद से ग्रामीण सदमे में है।  बताया गया कि शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे भालू  विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े से महज 15 मीटर की दूरी पर नजर आया और घरों के रास्ते से होते हुए खेतों की ओर चला गया।

भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। और घरो से निकलने के लिए कतरा रहे है।ग्रामीण अमितसिंह सुभाष सिंह,आयुषसिंह, संजय सिंह ने आरोप लगाया  कि वन विभाग ने पिंजड़ा तो लगा दिया है, लेकिन भालू को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही  है, और पिंजड़ा महज खानापूर्ति बनकर रह गया है।

उन्होने  वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी और अनहोनी को रोका जा सके।

खबर शेयर करें: