मोबाइल टावर की बैटरी चोरी,दोनो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली,
गत दिवस 02अक्टूवर को ओमप्रकाश निवासी ताली, थाना पोखरी, जो इंडस टावर लिमिटेड कम्पनी में केयरटेकर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना पोखरी में सूचना दी कि मोबाइल टावर के शेल्टर रूम से दो अज्ञात व्यक्ति बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते सड़क की ओर भाग रहे हैं।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पोखरी पुलिस ने तत्काल मोहनखाल चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, उनके पास मोबाइल टावर से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद हुईं।
पुलिस ने सूचना मिलने के दो घंटे से भी कम समय में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित रावत पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम खल बीरोखाल थाना थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष तथा मनीष रमोला पुत्र श्री धर्म चन्द्र रमोला निवासी ग्राम छोटी मंडी थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे पोखरी-विनायकधार में स्थित मोबाइल टावर से पहले भी बैटरियों चोरी कर चुके है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस धारा के 305(क) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रशांत बिष्ट,अ0उ0नि0 दलवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह,आरक्षी ललित मोहन,आरक्षी भरत सिंह टोलिया, व होमगार्ड सुखदेव मौजूद रहे।

