कृषि विज्ञान केंद्र गवालदम के वैज्ञानिकों ने दी किसानों को जानकारी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
गुरूवार को विकास खण्ड सभागार में नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी शिव सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-बाड़ी और कृषि सम्बन्धी उद्यान और पशुपालन संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। बड़ी संख्या में पहुंचे वैज्ञानिक डॉ, हीना ने फसलो की बुआई
से लेकर काटने तक लगने वाली जानकारियां एवं सुरक्षा के उपाय बताए। वैज्ञानिक डॉ, दीप्ति ने गृह विज्ञान संबंधी जानकारी प्रदान की ।वहीं सहायक नोडल अधिकारी विकासखंड कृषि प्रभारी राजेश चमियाल ने विभाग द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की काश्तकारों को जानकारी दी गई।इस अवसर पर विभाग द्वारा काश्तकारों को खाद कृषि बीज वितरित किए गए।इस अवसर पर न्याय पंचायत किमोठा के कृषि प्रभारी गौरीशंकर शर्मा रविंद्र चौहान अनिल देवी उद्यान प्रभारी इंद्रजीत टम्टा, पशुपालन से फार्मासिस्ट आशीष रावत, अनिल नेगी, मयंक वैष्णव,रमेश भट्ट, माहेश्वरी देवी, मीना देवी, पुष्पा पंत,नागेश भट्ट,कांता प्रसाद भट्ट सहित तमाम विभागीय कर्मचारी और काश्तकार मौजूद थे ।

