दक्षिण काली मंदिर रडुवा में नौ दिवसीय गंगा नवरात्रि पूजन, पूर्णाहूति के साथ समापन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली में चन्द्रशिला पट्टी के ग्राम- रडुवा में गंगा-नवरात्रि के अवसर पर गांव की रिद्बि सिद्बि और खुशहाली के लिए बर्त्वालगढी के दक्षिण काली मंदिर में किये जा रहे नौ दिवसीय देवी पाठ का आज हवन और पूर्णाहूति के साथ समापन हो गया है । गांव के बर्त्वाल लोगो ने
अपनी कुलदेवी दक्षिण काली मंदिर में 01 जून से 9 जून तक वेदपाठी ब्राह्मण आचार्य रामेश्वर किमोठी, आचार्य विजय प्रसाद किमोठी, आचार्य संजू किमोठी द्वारा वेद ऋचाओं के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना की गयी । पूजा में सम्मलित होने के लिए बड़ी संख्या में नौकरी ,पेशा लोग,धियाडियां रिश्तेदार और आस पास के क्षेत्रों से लोग रडुवा गांव के दक्षिण काली मंदिर में पूजा में सम्मलित हुए मां भगवती को चूड़ी ,साढ़े और श्रंगार की सामग्री अर्पित कर मां से आर्शीवाद मांगा ।आज अंतिम दिन हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां दक्षिणकाली के भक्तो ने नम् ऑखो से विदा किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुबेदार तेजपाल सिंह बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष संदीप बर्त्वाल,जीतसिंह और आचार्य माहेश्वर बर्तवाल, जसवंत सिंह बर्त्वाल,गुडवीर बर्त्वाल , भूतनाथ के पश्वा गजेंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह बर्त्वाल, एडवोकेट देवेन्द्र सिंह बर्त्वाल, निवर्तमान प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, शंकर सिंह बर्त्वाल, प्रमोद बर्त्वाल, यदुवीर सिंह बर्त्वाल, यशवंत बर्त्वाल, जगमोहन बर्त्वाल, पंचम बर्त्वाल, सूरत सिंह
बर्त्वाल, बृजमोहन बर्त्वाल, जीत सिंह बर्त्वाल, पवन बर्त्वाल, दशरथ सिंह बर्त्वाल, पुष्कर सिंह बर्त्वाल, मातबर सिंह बर्त्वाल, सुखदेव सिंह बर्त्वाल, महावीर सिंह बर्त्वाल, सोहन सिंह बर्त्वाल,बिटेन्द्र सिंह बर्त्वाल तेजेन्द्र बर्त्वाल, राकेश बर्त्वाल, हरेंद्र सिंह बर्त्वाल, शिशुपाल सिंह बर्त्वाल, रजपाल सिंह बर्त्वाल, अरविंद सिंह बर्त्वाल, धर्मेन्द्र सिंह बर्त्वाल, , सहित तमाम बर्त्वाल बन्धु एवं उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे ।

