*महिला दिवस पर महिला पात्रो ने की गढ़वाली में चक्रव्यूह की रचना*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोखरी गोल मार्केट में सेवा नागनाथ स्वामी स्वायत सहकारिता पोखरी ने केदारघाटी मंडाण संस्था के निदेशक डॉ कृष्णानंन नौटियाल व नरेन्द्र सिंह रोथाण ,हरीश खाली व साथियों सौजन्य से गढवाली में चक्रव्यूह का मंचन किया गया, इसमें सभी पात्र महिलाएं थी। चक्रव्यूह के दौरान अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने छ: द्वार ध्वस्त कर दिए लेकिन सातवें द्वार पर कौरव सेना ने षड्यंत्र के तहत अभिमन्यु को मार दिया।इस दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हुए और ऑखो से आंसू छलक पड़े। चक्रव्यूह मंचन के दौरान अर्जुन पुत्र अभिमन्यु चक्रव्यूह में प्रवेश करते है।और सभी छ: द्वारो को ध्वस्त करते हुए जैसे ही सातवें द्वार पर पहुचते है तो यहां कौरव महारथी एक जुट होकर छल से अभिमन्यु का वध करते है, इस दृश्य को देखकर दर्शक भावुक होते है और ऑखो से आंसू छलक गये।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया । कांडई चन्द्रशिला की महिलाओ ने चंडिका वंदना और नृत्य प्रस्तुत किया। बुटोला ने इस अवसर पर कहा कि महिला दिवस के अवसर पर संस्था की महिला पात्रो द्वारा चक्रव्यूह मंचन में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया गया है,निसंदेह सराहनीय है, उन्होने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम महाभारतकाल से ही हो रहा है, कहा कि उत्तराखंड पोखरी में पहलीबार महिलाओ ने चक्रव्यूह की रचना की है। बुटोला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य उत्तराखंड के लोगो की शहादत से बना है,और आज राज्य का सपना साकार नही हो रहा है, कहा कि सदन में विकास की आवाज उठाने पर कहने नही दिया जाता है। उत्तराखंड का पानी बिजली बिल दिल्ली में माफ होते है,इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है।महिला पात्र अभिमन्यु मीरा राणा,युद्धिष्ठर अनिता नेगी श्रीकृष्ण रचना नेगी,अर्जुन ममता बर्त्वाल, नकुल सरोजनी रावत, जयद्रथ नीलम भंडारी,सहदेव कविता बुटोला,द्रोपदी सुमन नेगी,द्रोणाचार्य बबीता रावत, कर्ण सतेश्वरी देवी,दुशासन विनिता रावत, अस्वस्थामा ज्योति सती,दुर्योधन पुष्पा पंत सहित सभी महिलाएं रही। गायन माहेश्वरी चौधरी,ऊषा भंडारी, बीना चौधरी व कुसुम थी। इससे पूर्व महिलाओ की मंच पर लोक गीतो की धूम रही। कार्यक्रम में सेवा इंटरनेशनल की समन्वयक लता बर्त्वाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा,धीरेंद्र राणा,रवींद्र नेगी,ललित मिश्रा,कुंवर सिंह चौधरी,बीआर चौधरी,महिधर पंत सहित कई लोग मौजूद थे, संचालन श्रवण सती, उर्मिला नेगी व प्रेमसिंह चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

