*जम्मू-कश्मीर के तंगधार में गढ़वाल का जवान शहीद*
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-चमोली:
जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में 17वीं बटालियनगढवाल राइफल्स में सेवारत हवलदार दीपेन्द्र कंडारी का ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगडने के कारण गत दिवस वे शहीद हो गये है। उनका पार्थिव शरीर आज शायं मलेट्री अस्पताल देहरादून पहुंचाया जायेगा। 11अगस्त को शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ उनके निवास नया गांव में लाया जायेगा। उसके पश्चात सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्टि की जायेगी। बताते चले कि दीपेन्द्र कंडारी ग्राम करवाना, बिकास खंड पोखरी, जनपद चमोली के निवासी है। और गत कई वर्षो से देहरादून नयागांव में रहते है। दीपेन्द्र कंडारी की शहीद होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। और परिजनो का रो-रो कर बुराहाल है।

