*सोमवार को हनुमान मंदिर में अखंड रामयण का आयोजन*

खबर शेयर करें:

*सोमवार को हनुमान मंदिर में अखंड रामयण का आयोजन*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ:

श्रावण मास के महात्म्य पर्व के अवसर  पर अंतिम सोमवार यानी 12 अगस्त को लोनिवि कालोनी विनायकधार-पोखरी में राम भक्त हनुमान मंदिर  में संकीर्तन अखंड रामयाण पाठ का आयोजन समस्त कर्मचारी, शिक्षक एवं व्यापारियो के सहयोग से किया जायेगा। इस थार्मिक अनुष्ठान आयोजन की जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग पोखरी में कार्यरत सुपरवाइजर बृजमोहन रावत ने देते हुए बताया कि 12 अगस्त से संकीर्तन  और अखंड रामयाण पाठ का आयोजन किया जायेगा तथा 13अगस्त  मंगलवार  दोपहर तक हवन -पूजा  की जायेगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा। बताया गया कि इसके अलावा विशाल भंडारे का भी आयोजन भी होगा। उन्होंने  भगवान राम व हनुमान भक्तो से अनुरोध किया है कि  इस अनुष्ठान में पधार कर पुण्य के भागीदार बने,और रामयाण पाठ वाचन में सहयोगी बनते हुए भगवान की प्रसादि ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त करे। बताते चले कि यहां मंदिर में गत कई वर्षो से यह परंपरा चलती आ रही है।

खबर शेयर करें: