*मोहनखाल व सदनतोली के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है*
पानी का स्रोत सूखने से जल जीवन मिशन के तहत भी काम बंद चल रहा है:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
विकास खण्ड पोखरी के ग्राम सभा ब्राहमण थाला में मोहनखाल-बाजार व के सदनतोली तोक में गर्मी बढ़ते ही ग्रामीणो के हलक
सूखने लग गये है। दरअसल ब्राहमण थाला का तोक मोहनखाल चौराह होने के वजह से यहां पर करीब पन्द्रह परिवार नियमित एवं पैतीश व्यापारियो की दुकाने है। लेकिन पेयजल की स्थिति दयनीय बनी है। ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला के ही सदनतोली तोक में भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है,यहां जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध कराने की योजना है। बताया गया कि यहां कुछ पाइप लाइन तो बिछायी गयी है।लेकिन दूर-दूर तक पेयजल स्रोत उपलब्ध न होने के कारण निर्माण एजेन्सी जल निगम ने काम बंद करवा रखा है। हालांकि जल निगम व जल संस्थान दोनो विभाग पेयजल स्रोत की तलाश में प्रयासरत है। विभागीय जानकारी में बताया गया कि ब्राहमण थाला पेयजल योजना जिस स्रोत से संचालित होती थी थी। उस पर पानी सुख गया है। स्वाभाविक रूप से पानी की कमी हो गयी है। पेयजल संस्थान व जल निगम की ओर से पेयजल संकट से ग्रामीणो को उभारने की पहल को लेकर नये स्रोत की तलाश निरन्तर जारी है। मोहनखाल में एक हैण्डपम्प है, जो कि बंद पड़ा है।जल निगम उसे ठीक करने की कार्यवाई कर रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी व ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल ने ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला के मोहनखाल व सदनतोली में पेयजल मिशन के तहत पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं जल संस्थान के जेई मनमोहन राणा व जल निगम के एई सुरेन्द्र लाल ने बताया कि ब्राहमण थाला में जल जीवन मिशन के तहत योजना निर्माणाधीन है,लेकिन स्रोत सूखने के कारण अन्यत्र स्रोत की तलाश दूर-दूर तक की गयी है, परन्तु पानी का स्रोत नही मिल पाया है, आगे दोनो विभाग स्रोत को ढूंढने में लगे है। एई सुरेन्द्र लाल ने कहा कि मोहनखाल में बंद पड़ा हैण्डपम्प को ठीक करने की कार्यवाई की जा रही है।



