*कार्तिक स्वामी में दक्षिण भारत के पंडितो ने बालमपुरी शंख पूजा व हवन किया*

खबर शेयर करें:

 *कार्तिक स्वामी में दक्षिण भारत के पंडितो ने बालमपुरी शंख पूजा  व हवन किया*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली/रुद्रप्रयाग:

चमोली व रूद्रप्रयाग जनपद की सीमा पर  स्थित क्रौंच पर्वत पर विराजमान कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुद्धवार को दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों ने पूजा अर्चना की।इस अवसर पर दूर दूर से सैकड़ों की संख्या में आये श्रद्धालु मौजूद रहे।


इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी ने कहा  कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख से पूजा व हवन किया गया। उन्होंने कहा उत्तर भारत का यह कार्तिकेय स्वामी का एकमात्र मंदिर है। दक्षिण भारत में तमिलनाडू व कर्नाटक में भगवान कार्तिकेय को मुरुगन के नाम से जाना जाता है,और वहां पर मुरुगेसन बहुत अनुयायी हैं तथा आज दक्षिण के शिवाचार्य क्रौच पर्वत  पर कार्तिक स्वामी की तप स्थली पर आकर   सभी अनुयायियों ने विश्व कल्याण और देश के आगे बढने की कामना कर रहे हैं। 



इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी, बलराम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला, पोखरी ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष पोखरी बीरेंद्र राणा सहित मंदिर समिति और पर्यटन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं दक्षिण भारत के आचार्य मौजूद थे।

खबर शेयर करें: