* उत्तराखंड बोर्ड: सरकारी स्कूलो की अपेक्षा प्राइवेट स्कूल अब्बल*:

खबर शेयर करें:

* उत्तराखंड बोर्ड: सरकारी स्कूलो की अपेक्षा प्राइवेट स्कूल अब्बल*:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ:

 यहां  सरकारी स्कूलो की अपेक्षा प्राइवेट स्कूलो के छात्र-छात्राओ ने हाई स्कूल  बोर्ड  परीक्षा में अच्छा स्थान करते हुए सरकारी स्कूलो को आइना दिखाया।टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी एवम हाई स्कूल पोखरी के छात्र मिथिलेश सती ने उत्तराखंड मेरिट सूची में 25 वां स्थान प्राप्त किया । विद्यालय प्रबंधक अजय जोशी ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा है। 



,विद्यालय में कक्षा 10 में 45 बच्चो ने बोर्ड परीक्षा दी जिसमें से 39 बच्चो ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की ओर 05 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। आपको बताते चलें कि विद्यालय टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी एवम हाई स्कूल का परीक्षा फल हर वर्ष उत्तम रहता है वर्ष 2023 में विद्यालय से 06 बच्चे मेरिट सूची में स्थान बनाने में कामयाब हुए थे। 





वहीं आदर्श विद्यामंदिर हाईस्कूल गुनियाला-पोखरी के अनुज सिंह  ने 95•80 अंक प्राप्त कर 19 वां और कु0 मानसी ने 94•80 अंक प्राप्त कर प्रदेश में  24 वां स्थान प्राप्त किया है।मिथलेश सती, अनुज सिंह व कु0 मानसी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर टैगोर चिल्ड्रन एकेडेमी हाई स्कूल विनायकधार-पोखरी के प्रधानाचार्य जयकृत रावत अध्यापक पंकज पुरोहित, शिव प्रसाद, विजय कुमार, विनय पुरोहित, मेघा, रचना, साक्षी और अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पाल सिंह भंडारी ने खुशी जाहिर की है।।

खबर शेयर करें: