*शादी के यादगार पल , समलौण के रूप में रोपे वर-बधू ने पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पंकज संग अनुपमा ने शादी की यादगार में पौध-रोपित करने के लिए हाथो में लिए फलदार पौध।
पोखरी- नागनाथ:
नगर पंचायत पोखरी मुख्यालय पर वार्ड न0 -01 में राजपाल कोठियाल व उनकी पत्नी सुन्दरी कोठियाल ने बेटे पंकज संग अनुपमा से एक-एक फलदार नींबू के पेड़ समलौण के रूप में रोपित करवाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर वर- बधू ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस बात की प्रेरणा वर की माता पूर्व प्रधान सुन्दरी कोठियाल ने दी। साथ ही तीनो लोगो ने इस मांगलिक कार्य के अवसर रोपे गये पौधौ का संरक्षण करने का संकल्प लिया। कहा कि सभी लोगो को मांगलिक संस्कारो के अवसर पर अवश्य एक-पौध समलौण के रूप में रोपित करने की परंपरा को प्रचलन में लाना है। इस प्रकार की परंपरा को पर्यावरण प्रेमियो के द्वारा मांगलिक कार्यो के अवसर पर उपहार देने की परंपरा में मिला,वर- बधू को मायके व ससुराल में एक-एक पेड़ लगाने व उसके संरक्षण का संकल्प लेने का प्राविधान बनाया गया है। जो कि समलौण के तौर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे अहम योगदान है।पौधरोपण के अवसर पर वर बधू के साथ में गांव नखोलियाना-पोखरी की महिला मंगल दल आरती देवी,मोहिता देवी,कविता देवी,संगीता,गीता,चांदनी, पूजा आदि मौजूद रहे। वर के पिता राजपाल कोठियाल ने महिला मंगल दल को पौधरोपण में प्रोत्साहन देने व भविष्य में हर मांगलिक कार्य के अवसर पर एक पेड़ समलौण के रूप में रोपित कर उसके संरक्षण का संकल्प लेने पर नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।

