* पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर पेन्टिंग ने रोकी आमजन की राह*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
पोखरी-कर्णप्रयाग प्रथम एक किमी0 सड़क पर हो रही पेन्टिंग के चलते वाहनो को ढेड घंटे जाम में फंसे रहने से परेशानी बनी रही।13अप्रैल बैसाखी के पर्व पर आमजन सहित बारातियो की सैकड़ो गाड़ियां चल रही है। पोखरी से कर्णप्रयाग के लिए प्रथम किमी0 पर देवस्थान गांव के नीचे सड़क पर पहला कोड हाॅट मिक्स पेन्टिंग का काम चल रहा है।
जिस वजह ढेड घंटे यातायात बंद रहने से दोनो ओर से जाम लगा रहा है। ढेड घंटे के जाम में फंसने से दुल्हन लेने जा रहे बाराती विलंब से पहुंचेगे। यदि पेन्टिंग का चलता रहेगा तो,बारातियों को वापस आने- जाने में भी देर होगी। वेद प्रकाश सती,देवेन्द्र प्रकाश, गोविन्द लाल ने कहा कि बैसाखी के पर्व पर सड़क पर हाट मिक्स का काम बंद रखना चाहिए था। और यातायात के लिए सड़क खुली रखनी चाहिए थी, और ।बारातियों व आमजन को परेशानी नही होती।


