600 मी0 दौड़ मे थालाबैड के प्रिंस व पोखरी की ममता रही अब्बल:
राजेश्वरी राणा
चमोली
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी मे ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन रविवार को मिनी स्टेडियम पोखरी में क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के सहयोग से शुरू हो गया है। खेल महाकुंभ मे विकास खंड के पांच न्याय पंचायत पोखरी, किमोठा,गिरसा, बमोथ, थालाबैंड ने प्रतिभाग किया, अंडर 19 बालक वर्ग 600मीटर दौड़ मे न्याय पंचायत थालाबैड के प्रिंस प्रथम, न्याय पंचायत पोखरी के पंकज द्वितीय व न्याय पंचायत किमैठा के अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मे न्याय पंचायत पोखरी की ममता प्रथम, न्याय पंचायत थालाबैड की मानसी द्वितीय व न्याय पंचायत किमोठा की समीक्षा तृतीय रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को रु0-500,400,300 नगद पुरस्कार से नवाजा गया। खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत एवं जेष्ठ प्रमुख पूरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खेल शुभारंभ किया। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट के द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत पंत ने खेल प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा क्षेत्रीय युवा कल्याण के सहयोग से न्याय पंचायत स्तर के ब्लाक महाकुंभ का आयोजन किया गया है इसे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इन खेलों से ही अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलो मे भी भाग लेना चाहिए।
न्याय पंचायत खेल महाकुंभ पहले दिन बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत थाला बैंड के प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त है किया पोखरी न्याय पंचायत के पंकज ने दूसरा स्थान और किमोठा न्याय पंचायत का अर्पित तीसरे स्थान प्राप्त किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने खेल महाकुंभ मे दौड़, खो-खो,कबड्डी, चक्का फेंक,गोला फेंक, सहित विभिन्न खेल होगे।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, ताजबरसिंह राणा, हरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह नेगी, प्रकाश कंडारी, पूनम रावत, भूपेंद्र असवाल, चन्द्र प्रकाश नौटियाल सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।संचालन उपेन्द्र सती ने किया। फोटो

