सड़क निर्माण शुरू नही किया तो करेगे चक्काजाम:
राजेन्द्र असवाल
चमोली: जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी मे रडुवा सड़क सघर्ष समिति के सदस्यों व ग्रामीणो ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा तक पोखरी-हापला सड़क के चांदनी-खाल -धौड़ा से सड़क का निर्माण करने की मांग का ज्ञापन एसडीएम को दिया है। ज्ञापन मे सड़क निर्माण शुरू न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी गयी है। एसडीएम को दिए गये ज्ञापन मे सड़क सघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल , उपाध्यक्ष सज्जन रडवाल,अमरदेव भट्ट, जगमोहन सिंह वर्तवाल, तेजपाल सिंह बर्त्वाल,दर्शन सिंह,दशरथ सिंह बर्त्वाल,राजूला देवी, अनिल लाल,दर्शनी देवी, शिशुपाल सिंह बर्त्वाल,दर्शनी देवी,कमला देवी, सहित तमाम सड़क सघर्ष समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा छात्र संख्या में विकास खण्ड का सबसे बड़ा विद्यालय है । लेकिन आज तक यह विद्यालय सड़क मार्ग से वंचित हैं साथ ही समीपवर्ती ग्रामीण भी लाभान्वित होगे।सडक के अभाव मे विद्यालय मे निर्मित तमाम विकास कार्य निर्मित नही हो पा रहे हैं । वहीं छात्राओं को पठन पाठन हेतु विद्यालय आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इस सन्दर्भ मे संघर्ष समिति के सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा कहीं बार शासन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंप गए, तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन बार सर्वे करने के बाद सड़क मार्ग निर्माण हेतु टैण्डर निकाल गये और ठेकेदार ने सड़क निर्माण शुरू किया तो कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध किए जाने पर आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो पाया । ज्ञापन मे कहा कि यदि इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य विभाग द्वारा शीग्र प्रारंभ नही किया गया तो ग्रामीण व सघर्ष समिति आगामी 07 दिसम्बर को पोखरी -हापला -गोपेश्वर मोटर मार्ग के किमी 07 चांदनीखाल मे अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
