बाघ ने गोशाला के अंदर घुसकर दो गाय मारी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पोखरी क्षेत्र के गांवो में पहले भालू का आतंक ने महिलाओ की जिन्दगी समाप्त की इस दहशत से लोग उभर नही पाए थे कि अब बाघ का आतंक ने गत रात्रि को नगर पंचायत पोखरी के वार्ड न0 -02 के किमगैर तोक में बाघ ने गोशाला की खिड़की तोड़ कर अंदर घुस कर दो दो गाय मार है। सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि रोज की तरह गोशाला को ठीक ढंग से बंद कर वे घर पर आ गये थे, सुबह जब गोशाला गये तो देखा कि गोशाला की खिड़की टूटी है, गोशाला के जब अंदर तो वहा पर पर दो गाय एक दुधारू और एक ब्याने वाली थी। रात को बाघ ने दोनो गायो को वहां दोनो गाय मृतक हालत में थी, घटना के बाद ग्रामीण मौके पर गये तो देखा तो दोनो गाय को बाघ ने खिड़की तोड़कर गोशाला में घुस मारा है। इससे पहले बाघ द्वारा लगातार कुतो को मारा गया है। सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वे इन्हीं गायो का दूध बेच कर अपने परिवार का पालन करता था, अब उनके पास रोजगार का कोई अन्य साधन नहीं है। सत्येन्द्र सिंह व सभासद सुनीता देवी ने वन क्षेत्राधिकारी नागनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर बाघ द्वारा मृतक गायो का मुआवजा देने की मांग की है।

