यूकेडी ने वन विभाग को दिया ज्ञापन:कार्यवाई की मांग:
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
यूकेडी ने बुधवार को पोखरी क्षेत्र के हापला घाटी के सिदेली गांव में पिछले दिनो भालू के हमले में दो महिलाएं देवरानी व जेठानी की हृदयविदारक घटना से समूचे क्षेत्र में भय व आक्रोश लेकर यूकेडी के वरिष्ठ नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि इस गंभीर घटना के पश्चात भी वन विभाग ने जन सुरक्षा के कोई ठोस उपाय नही किए इस बात पर चिन्ता व्यक्त करते हुए यूकेडी ने एक ज्ञापन वन क्षेत्र अधिकारी नागनाथ कपिल गुसांई को सौंपते हुए मांग की गई। पीड़ित परिवार को अविलंब उचित आर्थिक सहायता दिलाने, पीड़ित परिवारो के एक -एक सदस्यो को रोजगार दिलाने, हिंसक भालू को पकड़ने (ट्रैकुलाइज ) करने की कार्रवाई करना,क्षेत्र में हिंसक भालू सहित अन्य आदमखोर वन्य जीवो को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा विशेषज्ञ टीम गठित करने की मांग की गई। जनसुरक्षा की दृष्टि से पीखरी क्षेत्र के संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रो में वन विभाग की टीम की गश्त बढ़ाने की जाय। यूकेडी की कार्रवाई को लेकर अपर उप निरीक्षक दलबीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल रेंज आफिस नागनाथ पहुचे, हालांकि मामला शांतिपूर्ण रहा।ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने अविलंब कार्रवाई शुरू नही की तो वे जनता को साथ लेकर बृहद आन्दोलन चलाएंगे। ज्ञापन देने वालो में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, कमल किशोर डिमरी ,दमयंती चौधरी, कमली पंवार, बीना चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

