राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में गाइड की छात्राओ को दी गयी दीक्षा:

खबर शेयर करें:

राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में गाइड की छात्राओ को दी गयी दीक्षा: 
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

 विकास खंड  पोखरी मुख्यालय  पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज पोखरी में गाइड की छात्राओं का दीक्षा समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  मंगलवार  को राजकीय बालिका इण्टर कालेज पोखरी में भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्री भरत सिंह नेगी ( राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कण्डवालगांव)  व जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री महेन्द्रसिंह बिष्ट ( राजकीय इण्टर कालेज मेहलचौंरी) के नेतृत्व में विद्यालय की कक्षा 6 से 9 तक की गाइड  छात्राओं का दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गाइड दल द्वारा स्काउट /गाइड ध्वजारोहण व झण्डा गीत के साथ किया गया।

इससे पूर्व विद्यालय की गाइड कैप्टेन शिक्षिकाओं श्रीमती सविता राज व श्रीमती अनुराधा राणा द्वारा विद्यालय में छात्राओं को 3 महीने का गाइड कोर्स पूरा कराया गया था जिसके उपरान्त आज गाइड  छात्राओं को दीक्षा कार्यक्रम में गाइड की शपथ दिलाने के साथ गाइड स्कार्फ व दीक्षा बैज पहनाकर गाइड का सदस्य बनाया गया।








जिला संगठन आयुक्त श्री भरत सिंह नेगी व जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री महेन्द्रसिंह बिष्ट द्वारा छात्राओं को गाइड के उदेश्य,कार्य व महत्व को समझाते हुए छात्राओं आपसी मित्रता ,समन्वय ,देशभक्ति व समाजोपयोगी कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने जिला संगठन आयुक्त ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त  का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय की गाइड कैप्टैन व गाइड की छात्राओं को बधाई व  उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

कार्यक्रम का समापन गाइड दल द्वारा राष्ट्रगान व झण्डा उतारने के साथ किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा कण्डारी,श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती संगीता देवी के साथ समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: