यूकेडी ने पोखरी मे की विशाल रैली,चार विधान सभा सीटो पर किया जीत का दावा:
पोखरी (चमोली)
गुरूवार को पोखरी में उत्तराखंड क्रांतिदल का जनता मिलन कार्यक्रम तथा सत्ता परिवर्तन को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली डामर फील्ड से शुरू होकर राजेन्द्र नगर और विनायकधार से गोल मार्केट में पहुंची जहां जन सभा में परिवर्तित हो गयी। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उत्तराखंड की दशा और दिशा बदलने की बात करते हुए चार विधान सभा सीटो पर 2027 में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री पर जीत का दावा भी किया है। कहा कि उत्तराखंड राज्य का आंदोलन जिस उद्देश्य से लड़ा गया था, वह धरातल पर खरा नही उत्तर पाया है। यूकेडी केंद्रीय सचिव सतीश चौधरी( सौम्य पहाडी) ने पूर्ववर्ती व वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि इन सरकारों ने विकास के नाम पर केवल यहां की जनता को छला है, आज अस्पतालो में डाक्टर नही और नही उपकरण है रेफर सेंटर बन गये है, पहाड़ो से भारी संख्या में लोगो का रोजगार के लिए पलायन किया।उन्होने कहा कि यूकेडी की सरकार बनेगी और गैरसैंण राजधानी होगी तो, सबसे पहले पलायन पर रोक लगेगी, और पहाड़ो पर आधारित उद्योग लगाकर युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे रिवर्स पलायन भी होगा। उत्तराखंड की केंद्रीय महिला अध्यक्ष मेजर संतोषी भंडारी ने कहा कि आज की सरकार जनता के प्रति जिम्मेदार नही है। और बे लगाम बनी है।
वक्ताओ ने कहा कि उत्तराखंड में शराब का प्रचलन ज्यादा है उन्होने मातृ शक्ति से अपील की है कि शराब का ठेका पड़ते ही विरोध प्रदर्शन करे। ताकि ठेके न खुले। कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने पर उत्तराखंड की रीति रिवाज, संस्कृति और बोली भाषा और जल जंगल जमीन बचाओ,का प्रयास होना चाहिऐ। स्थानीय महिला वक्ताओ ने गांव-गांव में शराब के प्रचलन पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महिला हिंसा बढ रही है, जिससे महिलाएं सुरक्षित है। इस अवसर पर आशीष नेगी,आशुतोष नेगी,राजेन्द्र बिष्ट, जय प्रकाश, पंकज पुरोहित, राजेश्वरी देवी सहित तमाम लोगो ने अपने विचार रखे और यूकेडी को अपना समर्थन की अपील की।


