भाजपा ने डा,भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से नवाजा: भट्ट

खबर शेयर करें:

 भाजपा  ने डा,भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से नवाजा: भट्ट:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली,

जनपद चमोली के  विकास  खंड पोखरी मुख्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट की उपस्थित में  निरीक्षण भवन  में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस  अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने  कहा कि  कांग्रेस पार्टी व उनकी सरकार ने कभी डॉ भीम राव अम्बेडकर को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा है। 

भाजपा ने डॉ भीम राव अम्बेडकर को भारत रत्न  से सम्मानित किया है ।भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार दलितों  व पिछड़ों के लिए जो भी योजनाएं बना रही है उसका लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कांग्रेस पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है हमारा उद्देश्य है। अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना है। कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन  की। सरकार  की सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा त्रिस्तरीय पंचायत  चुनाव से लेकर 2027 के चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा।  जिसके  लिए कार्यकर्ता प्रयासरत है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, राधा रानी रावत, बीरेंद्र राणा, डॉ मातबर रावत, टीपी सती,सिताबू लाल, रमेश चौधरी, शुक्रूलाल लाल, दिनेश रड़वाल,वत्सला सती, प्रदीप चौहान, विक्रम नेगी,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबर शेयर करें: